Skip to main content

Sugar ( मधुमेह )

 मधुमेह (SUGAR) 

     आज के समय मे मधुमेह (SUGAR) एक बहोत बड़ी गंभीर समस्या है। आज भारत मे काफी सारे लोग इस समस्या से जूझ रहे है। चिंता, खराब लाइफ स्टाइल ओर खान पान व नियमित जीवन ना होने के कारण काफी सारे लोगो को ये समस्या हो जाती है। जिनमे से एक मेरे परिवार में भी है। में ओर मेरे जैसे काफी सारे लोग जिनको इसके बारे में अच्छे से जानकारी नही होती वो लोग इस समस्या को गंभीरता से नही लेते है । जो आगे चलकर बेहद बुरे रूप में सामने आती है। इसलिए में चाहता हूँ कि आप समय रहते इसे जान सके और इसका इलाज करा सके।

     आप लोगो से मेरा निवेदन है अगर आप या आपके परिवार में किसी व्यक्ति को मधुमेह (SUGAR) होने के सिम्टम्स है (बिना काम किये थकान लगना, भूख अधिक लगना...)। तो आप इस बीमारी को गंभीरता से ले ओर तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट करे। क्योकि डॉक्टर पहले मॉनिटर करेगा कि सच मे आपको इस बीमारी ने घेर रखा है या किसी अन्य कारण से आपके शरीर मे ग्लूकोस की मात्रा बड़ी है। इसलिए चिंता न करे और डॉक्टर से सलाह जरूर ले और उस पर अमल करें। ताकि उसका इलाज किया जा सके और आपका शरीर जल्दी पूर्ण रूप से ठीक हो सके।

      यदि डॉक्टर के पास जाकर आपको यह बात कन्फर्म होती है कि आपको मधुमेह (SUGAR) या ब्लड प्रेशर या अन्य कोई समस्या है तो आपको पेनिक होनी की जरूरत नही है बल्कि आपको अब अपनी लाइफ को सुरक्षित करने के लिए नियमित जीवन जीना ओर संतुलित आहार की ज्यादा जरूरत है।

       इसी के साथ साथ आपको अब शारीरिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। जिसके लिए आप जितना सक्रिय होंगे उतना आप ओर आपके शरीर के लिए अच्छा होगा।

       खुश रहे स्वस्थ रहे मस्त रहे.......।

Comments

Post a Comment